सोनभद्र-: जनार्दन की कृपा से ही जनता की मदद सम्भव-(दीपक सिंह गोड़)

 सोनभद्र-: जनार्दन की कृपा से ही जनता की मदद सम्भव-(दीपक सिंह गोड़)

 148 total views

प्रमोद चौबे-(बभनी)


● 15हजार की आर्थिक मदद, खाद्य व उपयोग की सामग्री की भेंट

बभनी (सोनभद्र)। जनार्दन की कृपा से ही जनता की मदद सम्भव हो पाती है। मनुष्य मात्र महज माध्यम है। सांसों का आना-जाना ईश्वर के हाथ में है। जरूरतमंदों के मदद की सामर्थ्य भाग्य है, वहीं जरूरतमंदों के मदद का अवसर मिलना सौभाग्य है। यह सभी को नसीब नहीं है। जब कभी भी किसी को भी मौका मिले तो उसे अविलम्ब मदद के लिए आगे बढ़ ही लेना चाहिए। हमारी संस्कृति भी तो है। तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा। जब हम ही उसी के हैं तो भला हमारा क्या हो सकता है ? किसी के भी दुःख में पूरी सामर्थ्य से हम सभी को खड़े रहने की जरूरत है। यहीं कार्य तो परमात्मा का है।निर्मल मन से जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने से खुद का कोई कार्य नहीं रुकता। मन में यह भाव रखकर किया जाने वाला कार्य सर्वोत्तम है। यह बातें नधिरा में कोरोना के दौरान मृतका आशा के जरूरतमंद परिवार को 15 हजार नकद, खाद्य व अन्य उपयोग की सामग्री (दाल, चावल, तेल, नमक,साबुन आदि) उपलब्ध कराने के बाद अनुसूचित जन जाति भाजपा हिमांचल प्रदेश के सह-प्रभारी और जनप्रिय दीपक सिंह गोंड़ ने कही। कहा कि पहले भी, अब भी और बाद में भी यथासम्भव जनता की सेवा और लोगों की मदद का प्रयास निरन्तर जारी रहेगा। जनता की सेवा के प्रेरणा स्रोत देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को बताया। भाजपा महज राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि विश्व को अपना परिवार समझकर उत्तरदायित्वों का निर्वहन करती है। इस दौरान नधिरा के पूर्व प्रधान राजेन्द्र प्रसाद, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष प्रमोद दुबे आदि मौजूद रहे। बता दें कि मृतका के तीनों बच्चों के लिए प्रति पांच हजार की राशि भेंट की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *