सोनभद्र-: जीजीआईसी डोहरी में मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गया जागरूक

 सोनभद्र-: जीजीआईसी डोहरी में मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गया जागरूक

 163 total views

सोनभद्र (डॉ परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव)

सोनभद्र। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डोहरी सोनभद्र में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ घरेलू हिंसा यौन हिंसा, पास्को एक्ट हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी हेतु मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनीता सिंह जी का आगमन हुआ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्सायन जी भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम मंगलाचरण के पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा बैज अलंकरण किया गया। विद्यालय की छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया तथा हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया एवं राज्य महिला आयोग के व्हाट्सएप नंबर के बारे में भी बताया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार द्वारा छात्राओं की आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए गए एवं विद्यालय में छात्राओं की समस्या को सुनने हैं महिला काउंसलर बनाने की बात भी कही गई अंत में प्रधानाचार्य डॉक्टर आरती सिंह के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया कार्यक्रम में भाजपा महिला उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम महिला मोर्चा की सदस्य श्रीमती पुष्पा महिला थाना राबर्ट्सगंज श्रीमती संतोष सरोज विद्यालय की शिक्षिकाएं गीता यादव, पूनम यादव, विभा सिंह, अर्पणा पांडेय, चंद्र मोहिनी गौतम ,गीता वर्मा, रीता तिवारी ,आंचल जायसवाल, नेहा मिश्रा एवं गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा विद्यालय की छात्राएं मौजूद रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *