सोनभद्र-: नाई महासभा रेणुकूट ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कर्पूरी ठाकुर का मनाया जयंती

 सोनभद्र-: नाई महासभा रेणुकूट ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कर्पूरी ठाकुर का मनाया जयंती

 299 total views

सोनभद्र ब्यूरो

रेणुकूट। बिहार में 24 जनवरी की अहमियत राजनीतिक रूप से पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है इस दिन पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती के बहाने देखा जाये तो राज्य के मुख्य राजनीतिक दलों में उनकी विरासत पर दावा जताने की आपसी होड़ नज़र आती है। इसी क्रम में सामाजिक न्याय के योध्दा, सादगी के प्रतिमूर्ति बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती रेणुकूट के राष्ट्रीय नाई महासभा ने उन्हे याद कर बडे ही हर्षोल्लास के साथ उनकी जयंती मनाई। यह आयोजन नाई सभा ने जनपद में मिनी गोवा के नाम से मसहूर अवाड़ी में एकत्रित होकर मनाया गया। इस अवसर पर रेणुकूट में सामाजिक कार्यो में अत्यधिक लोकप्रिय माने जाने वाले निशा सिंह बबलू टीम को सम्मानित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *