507 total views
सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
सोनभद्र। होली रंगों का व हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। वही इसके खुशी में दूर-दूर से लोग अपने घर पहुंच कर अपने परिवार के बीच होली का यह उत्सव मनाते है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र व्दारा परिषदीय विद्यालयों मे 29 मार्च यानी एक दिन अवकाश होने से दुख प्रकट किया है। उ०प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान का कहना है कि होली का यह अवकाश गलत रूप से कटौती किया गया है, विद्यालय में शिक्षक दूर-दरार व सुदूर जनपदों से आकर शिक्षा बच्चों को देते है। जिससे एक दिन की अवकाश उचित नही होगा। जिसे यह अवकाश 29 से 30 तक किया जाय। जिसको लेकर शिक्षक संघ व्दारा जिलाधिकारी के नाम एक पत्र अग्रसर किया गया।