Loading

मिथिलेश प्रसाद व्दिवेदी-(राबर्टसगंज)

● किसान विरोधी काले कानून से प्रभावित होगा पूरा देश: डॉ प्रमोद पांडेय

सोनभद्र। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए किसान विरोधी काले कानून के विरोध में किसान पंचायत कर खाटसभा का आयोजन पसहीं कला में किया गया।इस सभा मे बतौर मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ प्रमोद पाण्डेय ने किसानों से संवाद कर नए कृषि कानून पर चर्चा की।इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जो किसान विरोधी काल कानून लाया गया है इससे किसान और मजदूर ही नही बल्कि पूरा देश प्रभावित होगा,और आज आवश्यकता इस बात की है कि सभी लोग इस काले कानून के खिलाफ आवाज उठाएं जिससे ये तानाशाह सरकार इस कानून को वापस लेने के लिए बाध्य हो,यदि यह कानून वापस नही लिया गया तो जिस प्रकार गरीब वर्ग को राशन कोटे की दुकान से मिलने वाला मिट्टी का तेल बन्द कर दिया गया उसी प्रकार सस्ते अनाज का वितरण भी समाप्त कर दिया जाएगा। इसी क्रम में राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजेश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार का जन्म ही झूठ के गर्भ से हुआ है और निरन्तर झूठ बोलने का रिकॉर्ड कायम करने वाली मोदी सरकार पूरे देश को पूंजीपतियों के हाथों गलम बनाने में संलग्न है, आज इस झूठ को समझने की जरूरत है अन्यथा आने वाली पीढ़ियों हमे माफ नही करेंगी।सेवादल की जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कहा कि किसानों के समर्थन में सेवादल अपनी पूरी शक्ति से जनपद के किसानों को जागरूक करने में जुटी हुई है, सेवादल का प्रयास है कि जनपद की चारों सीमाओं पर रह रहे किसानों मजदूरों को इस काले कानून की सत्यता से अवगत कराया जाए।

इस दौरान किसान आंदोलन के तहत जेल गए हुए 28 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, प्रेमशंकर तिवारी,मनोज दुबे कुंवर बबलू बिन्द, शहर सेवादल के अध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी,उषा चतुर्वेदी,अरविंद सिंह, कमलेश ओझा,मृदुल मिश्रा, राधेश्याम पटेल,फरीद अहमद,सुशील पाठक,पंकज मिश्रा,सेराज हुसैन,रामानन्द पाण्डेय, निगम मिश्रा, आकाश वर्मा,सत्यम पाण्डेय,नौशाद हुसैन, जितेन्द्र देव,अमरेश देव,गणेश,सोनू,यादवेंद्र पाठक,ओमप्रकाश मौर्या,राजकुमार पटेल, राजेन्द्र भारती, दीपू पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।