सोनभद्र-: प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम में कांग्रेसियों का जबरदस्त जुटान देख प्रशिक्षक गदगद

 सोनभद्र-: प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम में कांग्रेसियों का जबरदस्त जुटान देख प्रशिक्षक गदगद

 257 total views

सोनभद्र कार्यालय

● 100 दिन में 700 कैंप लगाकर 2 लाख कांग्रेसियों को किया जा रहा है प्रशिक्षित

सोनभद्र। प्रशिक्षण से पराक्रम कांग्रेस विजय सेना निर्माण के तहत बुधवार को चूर्क स्थित बैंकेट हाल में सैकड़ों कांग्रेसियों ने उपरोक्त मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित सभी फ्रंटल व प्रकोष्ठ के अध्यक्षों और ब्लॉक से लेकर न्याय पंचायत से जुड़े कांग्रेसियों को मिशन 2022 का का चुनाव फतह करने के लिए प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुवात पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं प्रख्यात व बयोवरिष्ठ समाजसेवी अजय शेखर जी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण का कार्यक्रम कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक एवं सेवादल के पदाधिकारियों ने संपन्न कराया। प्रशिक्षण लेने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह था सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में तिरंगे मन साथी प्रशिक्षण स्थल पर अपना जुटान शुरू कर दिए थे। वही
प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों में शिवाजी कन्नौजिया, ग्रिसंत यादव, सत्यवीर सिंह, मनीष कुमार और जागृति राही प्रमुख रही। तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी ने कांग्रेस के प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में न्याय पंचायत और वार्डो से इतने बड़े संख्या मे कार्यकर्ता संगठित होकर आए है, इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। उन्होंने आगे कहा की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 100 दिन, 700 कैंप, 2लाख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ट्रेनिग पूरे उत्तर प्रदेश में दी जा रही है।
यूपी कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी राजन दुबे ने कहा किप्रशिक्षण से पराक्रम कांग्रेस विजय सेना निर्माण के इस आयोजन में जिला जिले भरसे आए हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह और एकजुटता का परिचय दिया है उससे यह प्रतीत होता है कि आने वाला समय अब कांग्रेस का ही होगा। उन्होंने आगे कहा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी जी के आह्वान तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशन पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण के जरिए कांग्रेस के इतिहास और उनके नेताओ के बलिदान के बारे में बताया गया। साथ ही साथ आगामी 2022 को फतह करने के लिए कांग्रेस विजय सेना का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि मौजूदा हालात में कांग्रेस संगठन का विस्तार बहुत तेजी के साथ किया जा रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि जनपद के हर ग्राम पंचायत में होगा कांग्रेस का अध्यक्ष,इसके लिए युद्ध स्तर पर संगठन तैयार किया जा रहा है। बुधवार को आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश व उत्साह दिख रहा था।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी सरकार से आम जनता ऊब चुकी है ,महंगाई, बरोजगारी, हत्या और बलात्कार की घटनाओं से यूपी सहमा हुआ है। अब जनता केवल और केवल कांग्रेस की ओर देख रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से जगदीश मिश्रा, फरीद खा,अरविंद सिंह, जितेंद्र पासवान, बिमला देवी, विनोद तिवारी, नागेश मणि पाठक, राजबली पाण्डेय संगीता श्रीवास्तव, बृजेश त्रिपाठी,शत्रुंजय मिश्रा, किरन गिरी, उषा चौबे,रुकसार नाज, आकृति निर्भया, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित चौबे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, बाबूलाल पनिका, अमरेश देव पाण्डेय, मृदुल मिश्रा, दयाशंकर पाण्डेय, सफाकत हुसैन,लल्लू राम पाण्डेय, सूरज यादव,रामविलास पनिका, मनोनीत रवि,संतोष नेताम, निगम मिश्रा, ओबरा नगर अध्यक्ष जय शंकर भरद्वाज, चोपन नगर अध्यक्ष शेखर शरण सिंह,सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *