178 total views
सोनभद्र कार्यालय
सोनभद्र। विधानसभा ओबरा का कार्यकर्ता सम्मेलन नगर ओबरा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैनर तले हुआ संपन्न मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं उन्होंने प्रशिक्षण से पराक्रम तक कांग्रेश विजय सेना का भी निर्माण किया उन्होंने कहा कि 2022 में हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जनता के बीच आएंगे यह हमें पूर्ण विश्वास है। वहीं उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी उन्होंने कुछ मुख्य बिंदुओं पर भी चर्चा की जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल और दुगना हो गया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने की उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय सचिव जी ने हमें मार्गदर्शन दिया है हम सब उसी प्रकार उनकी बातों का संज्ञान लें और 2022 में पूरी ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं । वही वक्ताओं की कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेसी प्रभात पांडे आरपी त्रिपाठी सेवादल के जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक आदि लोगों ने भी अपने अपने वक्तव्य दिए। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व सोनभद्र प्रभारी राजन दुबे जी भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव नागेश मणि पाठक ने किया। उसी कड़ी में नगर अध्यक्ष जय शंकर भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के समक्ष अपने नगर और वार्ड की कमेटियों पर प्रकाश डाला और वार्ड कमेटी के गठन पर विस्तार से बताया।
उक्त कार्यक्रम में नगर के पदाधिकारी सुजीत कुमार, पवन झा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के संयोजक अहमद नूर खान, ईश्वर चंद, बाबू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, अहमद रजा राइन, सेवादल के मृदुल मिश्रा, युवा पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष दुबे ,स्वतंत्र साहनी ,चोपन नगर अध्यक्ष शेखर सिंह, जिला महासचिव बृजेश तिवारी ,नूरुद्दीन खान, कन्हैया पांडे व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।