सोनभद्र-: प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिले सौरभ कान्त तिवारी, विधानसभा चुनाव की तैयारी पर की चर्चा

 सोनभद्र-: प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिले सौरभ कान्त तिवारी, विधानसभा चुनाव की तैयारी पर की चर्चा

 290 total views

(सोनभद्र कार्यालय)

सोनभद्र। युवा भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ कान्त पति तिवारी ने सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर जनपद सोनभद्र की समस्याओं से अवगत कराया।श्री तिवारी ने आदिवासियों एंव बनवासियो को मिलने वाले अधिकार के साथ-साथ जनपद सोनभद्र के स्थानीय कल-कारखानों में जनपद सोनभद्र के युवाओं को रोजगार दिलाये जाने हेतु विस्तृत चर्चा की।उन्होंने आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में घोरावल विधानसभा की जमीनी हकीकत और समीकरण पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की।वहीं सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने प्रसपा सुप्रीमो से आदिवासियों पर हो रहे उत्पीड़न के बारे में चर्चा की।उन्होंने बताया कि वो लगातार आदिवासियों,बनवासियो एंव नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ रहे है जो आगे भी जारी रखेंगे।पूर्व ब्लॉक प्रमुख एंव सपा/कांग्रेस गठबंधन से दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिल कुमार गोड़,पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओबरा विधानसभा के कैलाश गोड़ एंव शाहगंज क्षेत्र के डोहरी ग्राम प्रधान राजू पाल ने भी क्षेत्रीय समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को अवगत कराया।प्रतिनिधि मण्डल में उपस्थित सभी लोगों ने जनपद सोनभद्र की पहचान तीर धनुष एंव रोशन लाल यादव द्वारा स्वलिखित बुकलेट भेंट की गई।वही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सरकार में आने पर सोनांचल वासियों को उनका हक अधिकार दिलाने की बात कही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *