328 total views
संवाददाता- मुकेश सोनी
म्योरपुर। बाल दिवस के अवसर पर म्योरपुर विकास खंड के कम्पोजिट स्कूल जामपानी पे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।प्रधानाध्यापिका श्रीमती संयोगिता ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओ में निबंध लेखन,चित्रकला,कैरम,दौड़,रस्सीकूद,सामान्यज्ञान,वॉलीवाल, हाई जम्प का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया। निबंध लेखन में संतोष कुमार ने बाजी मारी तो चित्रकला में देवंती और खुशी ने प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। रस्सी कूद की विजेता कक्षा 5 की ज्योति प्रथम और कक्षा 4 की बसंती दूसरे स्थान पर रही। छोटे बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 2 की अनिता प्रथम और कक्षा 3 की प्रतिमा द्वितीय स्थान पर रही। वही बड़े बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 7 के मनोज ने बाजी मारी तो संजय और कमलेश संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। कैरम प्रतियोगिता के विजेता कक्षा 8 के रणजीत और हाई जम्प के विजेता कक्षा 8 के रिंकू कुमार रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अवनी कुमार, केशरी नंदन, शमशेर सिंह और राजेंद्र प्रसाद ने निभाई। अंत में प्रधानाध्यापिका श्रीमती संयोगिता ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व को बताते हुए विजेता हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया और आगे से बच्चों को और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नीतू कुमारी, देवंती कुमारी, बिगनाथ सिंह और आंगनवाड़ी कार्यकर्ती भी उपस्थित रही।