सोनभद्र-: भाजपा रेणुकूट मंडल अध्यक्ष व युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर, सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

 सोनभद्र-: भाजपा रेणुकूट मंडल अध्यक्ष व युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर, सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

 529 total views

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट। जनपद में 30 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी रेणुकूट मंडल की आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष व युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक रेणुकूट में आयोजित की गई। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी, मंडल महामंत्री राम जयसवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य राज वर्मा, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अशोक सोनी, मंत्री संदीप शाह, समाजसेवी एवं युवाओं के चहेते विजय गुप्ता, मंडल सेक्टर प्रभारी दुर्गेश मिश्रा, सेक्टर प्रभारी अवनीश द्विवेदी, तेज युवा रितेश पांडेय के नेतृत्व में व मौजूदगी में सैकड़ो युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात को विस्तृत होकर सुना और उनके पथ पर चलने का संकल्प लिया।

युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार पांडेय ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर हर परिवार को भाजपा का सदस्य बनाकर नया इतिहास रचा जाएगा। वही रेणुकूट मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरि ने कहा कि मेरा परिवार भाजपा परिवार मिशन ही 2022 में प्रचंड बहुमत दिलाने का कार्य करेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *