सोनभद्र-: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

 सोनभद्र-: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

 112 total views

सोनभद्र कार्यालय

● प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को लेकर जुटे कार्यकर्ता

ओबरा सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल पांडे के नेतृत्व में गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सभा स्थल का निरीक्षण किया। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में शासन की मंशा अनुसार प्रत्येक जनपदों में विकास तीर्थ स्थलों पर उद्योग पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है इसी क्रम में ओबरा में 1320 मेगा वाट की निर्माणाधीन प्लांट सी परियोजना को विकास तीर्थ स्थल के रूप में सम्मिलित करते हुए आम सभा कर भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की जानी सुनिश्चित है जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य प्रांशुदत्त द्विवेदी का आगमन बृहस्पतिवार को ओबरा मंडल में सुबह 10 बजे शारदा मंदिर चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम उपरांत गांधी मैदान परिसर में होना सुनिश्चित है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल के अध्यक्ष अरविंद सोनी, महामंत्री समीर माली, उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ, उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, मंत्री विक्रम सिंह, सोशल मीडिया प्रमुख प्रशांत सोनी मौजूद रहे।अतः सभी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओं से अनुरोध है कि कार्यक्रम मे ससमय उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *