सोनभद्र-: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीप्रान्त काशी प्रासाद तिवारी का जनपद में हुआ जोरदार स्वागत

 सोनभद्र-: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीप्रान्त काशी प्रासाद तिवारी का जनपद में हुआ जोरदार स्वागत

 303 total views

अर्पित दुबे कर्मा केकराही

सोनभद्र। आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रान्त श्री काशी प्रासाद तिवारी जी का सोनभद्र प्रवास कार्यक्रम हुआ, कार्यक्रम में किसान मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने हिन्दुवारी मोड़ पर जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में उनका जबरदस्त स्वागत किया, उसके पश्चात जिला कार्यालय भाजपा पुसौली पर जिलाधयक्ष किसान मोर्चा यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई, बैठक के उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री काशी प्रसाद तिवारी जी ने पत्रकार वार्ता किया।
पत्रकार वार्ता में श्री तिवारी जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के हित में तमाम कार्य किये है लेकिन कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व किसानों के नाम पर देश को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।
आज तक जो भी किसान हितैसी निर्णय हुवे है वो सभी भाजपा की ही सरकार में हुवे है, के सी सी योजना अटल जी ने लागू किया, वही सरकारी कार्य केंद्रों के माध्यम से किसानों के उपज को खरीदने का प्रारम्भ भी श्री राजनाथ जी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में ही हुवा।
आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भी मोदी जी भी देश के देवतुल्य किसानों की आय दुगनी करने के लिए निरंतर प्रयास रत हैं, और निश्चय ही जल्द किसानों को इसका भी लाभ मिलेगा, देश भर में घर घर नल जैसी महत्वाकांक्षी योजना आज आकर ले रही है जो सोनभद्र के लिए तब बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है जब यहाँ पेयजल की भारी समस्या है और फ्लोराइड का भी बहुत प्रभाव यहाँ के पेयजल में है। कार्यसमिति बैठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भी क्षेत्रीय अध्यक्ष काशीप्रसाद तिवारी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और समीक्षा भी किया तथा आगामी 26 सितम्बर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की होने वाली विशाल किसान रैली की योजना रचना बनाई तथा यह तय हुआ कि सोनभद्र से 500 किसान लखनऊ किसान रैली में जाएंगे।
कार्क्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व गाजीपुर के प्रभारी अशोक मिश्रा जी, मछली शहर जिले के मंत्री श्यामदत्त दुबे जी, ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश से चलकर आए आनंद कृष्ण त्रिपाठी जी, प्रशांत पांडे जी, जयप्रकाश जी, कृष्ण कुमार पांडे जी, रहे। जिले से जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा श्री गंगा सिंह जी, राजेश मिश्रा जी, मनीषा राय जी, मंजू गिरी जी, प्रकाश पांडे जी, पप्पू दुबे जी, दिलीप चौबे जी, प्रथम श्रीवास्तव, विनोद तिवारी, संतोष बैसवार, गौरी शंकर कुशवाहा, ध्रुव कांत द्विवेदी, बृजेश कुमार पांडे, अभय कांत दुबे, उमेश सिंह पटेल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश कुमार पांडे ,प्रेम प्रकाश प्रजापति, विनोद सिंह पटेल अंतू राम जवाहर जायसवाल, कैलाश पटेल, मनोज चौबे, संतोष पटेल, दिलीप पटेल, रामलाल चौहान, विपिन मिश्रा, चंद्र विजय पटेल, धीरेंद्र जैस्वाल, अनिल दुबे ,राज बहादुर सिंह, विनय कनौजिया ,दिनेश जायसवाल, संजय केसरी ,कमला प्रसाद खरवार ,भगवती अग्रवाल ,शिव प्रसाद कुशवाहा, राजकुमार शर्मा ,चिंतामणि दुबे, विद्याशंकर गुप्त, रवि राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री द्वय नरसिंह पटेल और अनिल सिंह ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *