सोनभद्र-: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली

 सोनभद्र-: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली

 239 total views

सोनभद्र कार्यालय

ओबरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को विकास तीर्थ बाइक रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी का मंडल ओबरा में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने शारदा मंदिर चौराहे पर माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया और। वही श्री द्विवेदी द्वारा विकास तीर्थ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाते हुए नगर के विभिन्न चौक चौराहा से होते हुए सभा स्थल पर कुच किया गया। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट किया गया।

यह बाइक रैली यात्रा मुख्य रूप से मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाना तथा उनके महत्वपूर्ण फायदे जनता को बताने के लिए विकास तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी द्वारा प्रदेश में योगी सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं के विषय में बताते हुए विकास के बहुमुखी आयामों पर जनपद सोनभद्र की भौगोलिक स्थिति सर्वोपरि ठहराया, प्रदेश की बड़ी ऊर्जा इकाइयों में ओबरा की ताप विद्युत परियोजना के साथ-साथ 1320 मेगा वाट की निर्माणाधीन प्लांट सी महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोतों के रूप में तीर्थ स्थल माना गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशाल पांडे ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए विधानसभा ओबरा में तमाम कल कारखानों की स्थापना को लेकर संवेदनशील योगी सरकार की सराहना की, और हर घर जल योजना से जनपद के लाखों लाखों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य ने बताया कि किसी भी देश की प्रगति के लिए औद्योगिक क्षेत्र की महत्ता सबसे ज्यादा है, जिससे परिपूर्ण जनपद सोनभद्र प्रदेश में राजस्व अदा करने में सदैव उत्कृष्ट स्थान स्थापित करता आया है, प्रदेश की योगी सरकार औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्थापना करके प्रदेश के विकास में मेरुदंड के रूप में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीम खान, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष संजय चंदेल, महामंत्री पवन मिश्रा, सुनील सिंह,युवा मोर्चा जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, धीरेंद्र पटेल, उत्कर्ष पांडे, रोशन सिंह, मनोज सिंह, अरविंद सोनी, समीर माली,अनुराग श्रीवास्तव, मनीष विश्वकर्मा राजू चौधरी अभिषेक सेठ अनिकेत तिवारी अनमोल सेठ अनिकेत सिंह शेषनाथ गुप्ता अनुज गुप्ता विकास सिंह संदीप सोनकर आनंद जायसवाल गुड्डू निषाद पवन सोनी अनिल गुप्ता प्रशांत सोनी, तरुण गोयल, शुभम पटेल श्याम जी मिश्रा संदीप सोनकर रोहित पटेल, राजकुमार यादव, सुनीता पांडे, गोपाल पटेल, रिजवान अहमद, अक्षय पांडे संदीप अग्रवाल, नित्यानंद दुबे, प्रदीप गिरी, सौरभ सिंह, सूरज पांडे, राम लखन गुप्ता, विनय अग्रहरी, अग्रहरीअंशु पटेल इत्यादि लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *