Loading


अर्पित दुबे कर्मा केकराही सोनभद्र

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में शनिवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार से चित्रांश परिवारों ने की। पूजन अर्चन के बीच भारी संख्या में उपस्थित चित्रांश परिवारों के सभी सदस्यों ने कलम दवात की विशेष पूजा कर भगवान चित्रगुप्त से आशीर्वाद के रूप में लेखन क्षमता को उच्च बौद्धिक स्तर प्रदान करने हेतु भगवान चित्रगुप्त के चित्र व स्वास्तिक युक्त पृष्ठ पर लिखकर उनके चरणों में अर्पित की I इसी के साथ उपस्थित चित्रांश जनों के द्वारा हवन व महाआरती कर महा प्रसाद का वितरण किया गया I पुजारी बद्रीनारायण पाठक ने वैदिक मंत्रोचारण के बाद भगवान चित्रगुप्त जी की कथा उपस्थितो को श्रवण कराया l पूजन कार्यक्रम के यजमान ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने भगवान श्री चित्रगुप्त के साथ ही पुजारी बद्रीनारायण पाठक से भी आशीर्वाद प्राप्त किया I
श्री चित्रगुप्त समिति व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव के साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रूद्रेश श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव लगे रहे। अंत में जिला महासचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित चित्रांश परिवारों के प्रति आभार प्रकट किया I
इस मौके पर सच्चिदानंद श्रीवास्तव, डॉ. कुसुमाकर, ई. दिवाकर श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, प्रभाकर श्रीवास्तव, डा. आनन्द नारायण, विंदेश्वरी लाल, अनिल श्रीवास्तव दिलीप श्रीवास्तव विवेक श्रीवास्तव,शिवनारायण लाल,राजेश, विशेश्वर दयाल अभिषेक,सुजीत श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव सरिता श्रीवास्तव रेखा श्रीवास्तव, वीणा, श्रीवास्तव,सीमा प्रगति बंदना, डा. कृति श्रीवास्तवा, शुभ लता, ममता श्रीवास्तव सहित सैकड़ों चित्रांश समुदाय के लोग मौजूद रहे।