सोनभद्र-: म्योरपुर क्षेत्र के सरकारी कार्यालय ब्लॉक व गांवों में मनाया गया अंबेडकर जयंती

 सोनभद्र-: म्योरपुर क्षेत्र के सरकारी कार्यालय ब्लॉक व गांवों में मनाया गया अंबेडकर जयंती

 124 total views

राजाराम/म्योरपुर

म्योरपुर क्षेत्र के सरकारी कार्यालय ब्लॉक व गांवों में मनाया गया अंबेडकर जयंती

ग्राम रासपहरी के दलित बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंबेडकर जयंती

सोनभद्र। म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत स्थानिय ब्लॉक सरकारी कार्यालयों एवं गांव में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विश्वरत्न एवं भारत संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 जयंती मनाई गई सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पित कर उनके चरणों का शत शत नमन किया गया एवं उनके द्वारा दुनिया में किए गए कार्यों का महानुभावों ने वर्णन किया तथा ऐसे महान पुरुष को हमारे भारत देश में रहना चाहिए था जिन्होंने आज हमारे भारत देश का गौरव बढ़ाया एवं मान सम्मान रखा जिसके बताए हुए एवं रचे हुए रास्तों पर आज हमारा भारत देश चल रहा है इसी बीच ग्राम रासपहरी के दलित बस्ती के भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री गोविंद राम ने कहा कि आज हमारा भारत देश उनका जन्मदिन मना रहा है व उनके लिखे हुए संविधान के अनुसार चल रहा है और उन्होंने कहा कि संविधान एक ऐसा रास्ता है जिस रास्ते पर पूरा भारत चलता है एवं संविधान के विरुद्ध जो गया वह लड़खड़ा कर गिर जाएगा फिर उसकी समझदारी और सोच के अनुसार सही कार्य करेगा जो उसकी जिंदगी को बदल देगा। और उन्होंने कहा कि बाबा साहब हमें इतना ऊपर उठाया जिसके बदौलत आज हम है । बाबा साहेब का जीवन एक संघर्ष का इतिहास रहा है आजादी से पहले देश में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव छुआछूत जैसी कृतियों का खात्मा किया । इस संबंध में लक्ष्मण प्रसाद इंजीनियर, आलोक सिंह भारती, संजय भारती ,सुकून भारती, अर्जुन भारती, रामप्रकाश भारती पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य,चंदन भारती, गैंडा भारती, जगन भारती, नीरज भारती, सितेश भारती, ममता देवी, रेखा देवी, संजना भारती, पान पति देवी, आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *