सोनभद्र-: युवामोर्चा व भाजपा रेणुकूट मंडल ने धूम-धाम के साथ मनाया अटल जयंती

 सोनभद्र-: युवामोर्चा व भाजपा रेणुकूट मंडल ने धूम-धाम के साथ मनाया अटल जयंती

 280 total views

सोनभद्र कार्यालय

● जरूरतमंदो में बांटे गैस सिलेंडर व निकाली बाइक रैली

रेणुकूट। समय था भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के 97 वां जन्मदिन का जो पुरे जनपद में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। अटल जी की बात की जाय तो ३ बार भारत के प्रधानमंत्री, ४ दशको से संसद के सदस्य व हिंदी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे इसके अलावा भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे।

ऐसे महान पुरूष का जन्मोउत्सव रेणुकूट के युवामोर्चा भाजपा मंडल के संयुक्त तत्वाधान से धूम-धाम के साथ मनाया गया। रेणुकूट मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी ने कहा कि अटल जी अपना जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर प्रारंभ करने वाले वाजपेयी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने गैर काँग्रेसी प्रधानमंत्री पद के 5 वर्ष बिना किसी समस्या के पूरे किए।

आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेने के कारण इन्हे भीष्मपितामह भी कहा जाता है। उन्होंने 24 दलों के गठबंधन से सरकार बनाई थी जिसमें 81 मंत्री थे। वही इस जन्मोउत्सव पर उज्वल योजना के तहत, जरूरतमंदो में 44 गैस सिलेंडर वितरीत किया इसके पश्चात मिसकॉल के माध्यम से भाजपा का सदस्यता दिला बाइक रैली निकाली गयी। वही इस अवसर पर महामंत्री राम जायसवाल, आशुतोष पाण्डेय, अंकुर जायसवाल, राजवर्मा, अशोक सोनी, पवन कुमार सैकडो लोग रहे उपस्थित।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *