139 total views
सोनभद्र ब्यूरो। म्योरपुर थाना क्षेत्र के नवाटोला मे शुक्रवार की रात पति की पिटाई से घायल बितानी 35 वर्ष की शनिवार की दोपहर मौत हो गई। कहा जा रहा है की पति रात में शराब में धुत होकर घर पहुंचा। उसकी पत्नी ने विरोध किया तो पिटाई करने लगा। दो चक्र में पिटाई से बितानी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल नही ले जाया गया। घर में ही उसकी मौत हो गई।