313 total views
संवाददाता- मुकेश सोनी
म्योरपुर। रविवार को किरबिल के बाजार परिसर में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं सात बार दुद्धी के विधायक रह चुके विजय सिंह गोड़ द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। सभा मे उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि विजय सिंह गोड़ व विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर सुषमा सिंह व जिला पंचायत सदस्य किरबिल जनकधारी गोड़ को माला पहनाकर स्वागत किया। चौपाल में आये क्षेत्र के दर्जनों युवा सपा में शामिल हुए। सपा में शामिल होने वाले युवाओं को मुख्य अतिथि विजय सिंह गोड़ द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय सिंह गोड़ ने कहा कि यदि सपा की सरकार बनी तो ₹1500 मासिक समाजवादी पेंशन और 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। भाजपा सरकार में गरीब किसानों का हक मारा जा रहा है। महगाई आसमान छूती जा रही है। सरकार का किसी भी चीज पर नियंत्रण नहीं है। वर्तमान सरकार में गरीब जनता त्रस्त है। उन्होंने जनता से अपील किया कि इस बार समाजवादी पार्टी को अपना बहुमूल्य वोट देकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करे। समाजवादी पार्टी की सरकार में 108 एम्बुलेंस, डायल 100 ,अमवार परियोजना, बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप वितरण योजना, डिग्री कालेज सहित तमाम विकास कार्य हुए जिसे जनता आज भी नही भूली है।
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है।भाजपा सरकार में युवा रोजगार के लिए परेशान है।सरकार के सभी वादे सिर्फ जुमला सबित हो रहे है। चौपाल को जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह ने भी संबोधित किया। चौपाल में म्योरपुर जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह, किरबिल जिला पंचायत सदस्य जनकधारी गोड़, विधानसभा सचिव साबिर हुसैन, पूर्व प्रधान राजेंद्र ओयमा, विनोद मराई, आनंद गोड़, नितेश जायसवाल, बृजलाल भारती, रामसुंदर गोड़, बालचंद गोड़, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष अमरेश कुमार प्रजापति, अवधेश कनौजिया, कैलाश नाथ पासवान, कमला प्रजापति, लालचंद गोड़, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।