सोनभद्र-: सर्वेश्वरी समूह के द्वारा परनी के ग्रामीणों में बांटी गयी मच्छरदानी

 सोनभद्र-: सर्वेश्वरी समूह के द्वारा परनी के ग्रामीणों में बांटी गयी मच्छरदानी

 287 total views

संवाददाता- मुकेश सोनी

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के परनी गांव में निर्धन, विधवा, दिव्यांग, असहाय लोगो मे 19सूत्रीय कार्यक्रम के तहत 250 मच्छरदानी का वितरण किया। सर्वप्रथम समूह के मंत्री एस पी यादव ने परमपूज्य बाबा संभव राम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया तथा दीप प्रज्ज्वलित किया।

संयुक्तमंत्री एस के सिंह ने समूह की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, गिरजा घर, में झाड़ू वितरण, वस्त्र वितरण, मच्छरदानी वितरण के साथ साथ, मेडिकल कैम्प लगा निर्धनों का उपचार किया जाता है।इस दौरान सोनाबच्चा अग्रहरि, बचाऊ लाल चौरसिया ने समूह की गतिविधियो की जानकारी दी। कार्यक्रम में अनिल सिंह, के के उपाध्याय, वी के पाठक, डी एस गुप्ता, विजय शर्मा, ग्रामप्रधान जगनारायण सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *