सोनभद्र-: सामाजिक पखवाड़े के अन्तर्गत भाजपा जिला कार्यलय पर किसानो को किया गया सम्मानित

 सोनभद्र-: सामाजिक पखवाड़े के अन्तर्गत भाजपा जिला कार्यलय पर किसानो को किया गया सम्मानित

 160 total views

अर्पित दुबे कर्मा केकराही सोनभद्र

करमा। आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे सामाजिक पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जनपद के 500 से अधिक उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने किसानों को सम्मानित किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि किसान भारत की रीढ़ हैं भारत की नीव है किसानों ने देश के योगदान में देश के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है जब भी देश कभी परेशानी में फंसा है आर्थिक रूप से समस्या में उलझा है तो देश के किसानों ने आगे बढ़ कर के अपने मजबूत कंधों पर देश को उठाकर आगे बढ़ाने का काम किया है।

जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं जनपद के सभी किसानों ने नरेंद्र मोदी और योगी के ऊपर विश्वास करके पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनवाया है और सोनभद्र की चारों सीटें जीताया है इसके लिए हम सभी किसान मोर्चा के एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनपद के समस्त किसान बंधुओं का आभार व्यक्त करते हैं अभिनंदन करते हैं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,उमेश सिंह,नरसिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, अनिल सिंह, बृजेश पांडे, मनीषा राय, मंजू गिरी, प्रकाश पांडे, अभय कांत दुबे, प्रथम श्रीवास्तव, भगवती अग्रवाल, संतोष सिंह, धीरेंद्र जयसवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी कमलेश पाण्डेय ध्रुव कांत द्विवेदी चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता जी समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *