सोनभद्र-: हिंडाल्को ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल, करेंट की चपेट में आए मरीजों का कराया इलाज

 सोनभद्र-: हिंडाल्को ने एक बार फिर पेश की मानवता की मिसाल, करेंट की चपेट में आए मरीजों का कराया इलाज

 238 total views

सोनभद्र कार्यालय

रेनुकूट। अपनों को तकलीफ में देखकर हर शख्स का ह्रदय द्रवित हो उठता है। लेकिन इंसानियत वहां रुख अख्तियार करती है जहां मन में परायों के लिए भी पीड़ा होती है। हिंडालको का नजरिया हमेशा से वसुधैव कुटुम्बकम का रहा है जहां हर शख्स को अपने परिवार का सदस्य समझ गया है। हिंडाल्को का व्यवहार हमेशा से अपनों के साथ ही अपने आसपास के रहने वाले लोगों के लिए भी सौम्य रहा है।

इसकी नजीर बीती शाम में देखने को मिली, जहां करंट से झुलसी 17 वर्षीय मासूम लड़की चांदनी और और उसे बचाने के प्रयास में घायल हुए रियाज को हिंडाल्को के सुरक्षा विभाग ने हिंडाल्को अस्पताल के डॉक्टर्स के साथ मिल कर बेहतर प्रारंभिक इलाज मुहैय्या कराया।
आसपास के रिहायशी लोगों को अपने परिवार सदस्य मानने की अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए हिंडाल्को ने उन्हें स्वयं के खर्च पर उनके लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की औऱ जिला अस्पताल भेजा। जहां उनका बेहतर इलाज हो सके और दोनों मरीज जल्द से स्वस्थ हो कर अपने परिवार में लौट सकें। इसके लिए हिंडाल्को सुरक्षा विभाग इसके लिए अपनी नज़र बनाये हुए है।

(क्या था पूरा मामला)


दिनांक 3 फरवरी 2022 को रात लगभग 9:30 बजे के करीब रेणुकूट चाचा कॉलोनी वार्ड नंबर 2 के रहने वाली बच्ची जिसका नाम-चाँदनी ( 16 वर्ष) जिसके पिता का नाम प्रदीप है। सिनेमा हाल के पीछे ट्रेन से कोयला उतारते समय केरंट की चपेट में आने से उसका बयां हाथ झुलस गया था। उसको बचाने के लिए गया रियाज (पिता का नाम-मोहमद अबरार ) भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। 20 वर्षीय रियाज़ के दाहिने तरफ के कान के पास जल गया था जिसे हिंडाल्को सुरक्षा विभाग की मदद से हिंडाल्को हॉस्पिटल के डॉक्टर ओर से बेहतर प्रारंभिक इलाज मुहैय्या कराया गया। साथ ही उसे हिंडाल्को की एम्बुलेंस से उच्च उपचार हेतु उसे रॉबर्ट्सगंज जिला अस्पताल भी पहुचाया गया। अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *