सोनभद्र-: 20 दिनों के अंदर यूपी के 60 हजार ग्राम सभाओं में कांग्रेस बनाएगी अध्यक्ष

 सोनभद्र-: 20 दिनों के अंदर यूपी के 60 हजार ग्राम सभाओं में कांग्रेस बनाएगी अध्यक्ष

 190 total views

सोनभद्र कार्यालय

● ग्रामसभा अध्यक्षों का गठन करेगी कांग्रेस

सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जय भारत महा सम्पर्क अभियान की दूसरी कड़ी के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
बतौर मुख्य अथिति यूपी कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी राजन दुबे जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव कमलेश ओझा जी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राजन दुबे ने कहा कि यूपी में 8134 न्याय पंचायत अध्यक्ष का गठन कर लिया गया है और न्याय पंचायत की कमेटियां गठित की जा रही है। अब ग्राम सभा अध्यक्ष का गठन होना है। कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर जय भारत महा सम्पर्क अभियान के तहत हर गांव कांग्रेस अभियान की कड़ी में 20 दिन के भीतर उत्तर प्रदेश के 60 हजार ग्राम सभा अध्यक्षों का चयन करना है। श्री दुबे ने आगे कहा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर गांव और न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेस खड़ा दिखेगी। इसके लिए बकायदा तैयारी की जा रही है।
प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर ही फतह करेगे 2022 का चुनाव, इसके लिए कार्यकर्ता जी जान से मेहनत कर रहे है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि की इस महा अभियान में ब्लॉक और न्याय पंचायत को विशेष जिम्मेदारी दी गई है कि समस्त ग्राम सभाओं में अध्यक्ष का चयन कर ले ताकि बीस दिनों के भीतर गांव स्तर पर संगठन खड़ा कर लिया जाए।
इस मौके पर जितेंद्र पासवान, विनोद तिवारी, बिमला देवी, संगीता श्रीवास्तव, विनय कांत चौबे,नामवर कुशवाहा, राजबली पाण्डेय, नागेश मणि पाठक, सेवादल अध्यक्ष कौशलेश पाठक, एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश वर्मा, सूरज यादव, राजनाथ कुशवाहा, बाबूलाल पनिका, रामविलास पनिका, निगम मिश्रा, लल्लू राम पाण्डेय, ओबरा नगर अध्यक्ष जय शंकर भारद्वाज,बंशीधर पाण्डेय, चोपन नगर अध्यक्ष शेखर शरण सिंह दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *