सोनभद्र-: 51000 दीपों से जगमगाएगा रेणुका छठ घाट, कई प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन

 सोनभद्र-: 51000 दीपों से जगमगाएगा रेणुका छठ घाट, कई प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन

 218 total views

सोनभद्र कार्यालय

● सांस्कृतिक लोक संगीत कार्यक्रम एवं रंगोली प्रतियोगिता का होगा आयोजन

ओबरा सोनभद्र। सामाजिक प्रगति परिषद संस्था द्वारा रेणुका छठ घाट सेक्टर 3 पर कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष में भव्य देव दीपावली महापर्व का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रमुख रुप से 51000 दीपों का दान जनमानस के द्वारा, काशी के आचार्यों द्वारा मां रेणुका की भव्य आरती, सामाजिक गतिविधियों पर आधारित संदेशवाहक रंगोली प्रतियोगिता एवं भोजपुरी गायिका शिल्पी राज व प्रियंका पांडे के द्वारा लोक संगीत की प्रस्तुति की जाएगी। इस कार्यक्रम के आयोजक सुशील मिश्रा संग्राम ने बताया कि काशी के तर्ज पर मनाए जाने वाला देव दीपावली कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को जागृत करना है ताकि कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान की जो परंपरा भारतवर्ष में चलती चली आई है, उसे बनाए रखने का प्रयास संस्था कर रही है। पुण्य फल दायिनी मां रेणुका की आरती काशी के आचार्यों द्वारा देखते ही बनती है। आयोजक अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता के प्रतियोगियों द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोलियां को उकेर के समाज में संदेश देने का काम किया जाता है। आयोजक सामाजिक प्रगति परिषद के मुख्य संरक्षक पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी व संरक्षक मनीष सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम के तमाम पहलुओं पर कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *