UP में बढी सियासी हलचल: अखिलेश यादव आज सहारनपुर के तीतरो में रैली कर चुनावी बिगुल फूंकेंगे

 UP में बढी सियासी हलचल: अखिलेश यादव आज सहारनपुर के तीतरो में रैली कर चुनावी बिगुल फूंकेंगे

 379 total views

सहारनपुर। सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहारनपुर के तीतरो में रैली कर चुनावी बिगुल फूंकेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए सपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। अखिलेश यादव आज सियासी समीकरण साधने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर डीएम और एसएसपी ने रैली स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए हैं। रैली से पहले पूर्व मंत्री स्व. चौधरी यशपाल सिंह की 100वीं जयंती पर रविवार को तीतरो में समाधि स्थल पर पहुंचकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके पास ही जनसभा होगी। इसकी तैयारी समाजवादी पार्टी के नेता पिछले एक महीने से कर रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवि चौधरी के खेत में बनाए गए हेलीपैड पर लगभग सवा 12 बजे उतरेंगे। वहां से कार के जरिये कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।एक लाख से अधिक लोग जुटाने का दावा

वरिष्ठ कार्यकर्ता पूरे अनुशासन के साथ व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने बताया कि रैली की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने व किसान, मजदूर की समस्याओं से जनता को अवगत कराने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है।

कई मायनों में अहम है रैली

तीतरो में होने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सपा नेताओं ने क्षेत्र के अनेकों गांवों का दौरा किया है। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी शमशाद मलिक, तौफीक अहमद और वाजिद त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांव में जाकर लोगों को तीतरो में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तीतरो में रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली कई मायने में अहम मानी जा रही है, क्योंकि सपा की तरफ से विधानसभा चुनाव का आगाज भी होगा। रैली के माध्यम से सपा नेता सियासी समीकरण साधने के साथ ही कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर किसानों को लामबंद करने का भी प्रयास करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *