Loading

(सोनभद्र कार्यालय)

रेणुकूट/सोनभद्र। जनपद में कोई भी पार्टी हो सभी का देखने व करने का नजरिया अलग-अलग है। जनपद में जब जनसत्ता दल पार्टी की अगर बात की जाय तो यह पार्टी स्वo शिव प्रताप सिंह की हत्या बाद जनपद में आए (रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया) के बाद यह पार्टी स्थानिय लोगो में अपनी जगह बना ली। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे रंजीत सिंह के कार्यो को सही न देख पुन: सोनभद्र के कार्यक्षेत्र को बदलते हुए नई टीम गठीत की। जिसमें जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के सोनभद्र जिलाध्यक्ष हरदेव सिंह को बनाया गया। इस नियुक्ति के साथ ही जनपद में हलचल थमने के बाद आज नए जिलाध्यक्ष ने रेणुकूट में नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह के घर पहुंच कर एक औपचारिक मुलाकात की एवं हाल चाल जाना। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष हरदेव सिंह ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया। इस दौरान छात्र संघ जिलाध्यक्ष चंदन कनौजिया , अमन पाल छात्र संघ जिला महासचिव , पिपरी नगर अध्यक्ष सुमित कश्यप मौजूद रहे।